16 वर्षीय हरमनजीत कौर की संदिग्ध मौत, पति-सास समेत 4 पर केस दर्ज | Abohar Punjab News
Trend2in News Desk: अबोहर (पंजाब) | संवाददाता: शर्मा/सोनू पंजाब के अबोहर क्षेत्र में 16 वर्षीय नवविवाहिता हरमनजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद मृतका के परिवार ने पति पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर थाना खुईयांसरवर पुलिस ने पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका हरमनजीत कौर निवासी ढाणी करनैल ने कुछ समय पहले अजय सिंह नामक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सबकुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे पारिवारिक तनाव बढ़ने की बातें सामने आने लगीं। इसी बीच दोनों सप्पांवाली क्षेत्र में रहने के लिए आए थे, जहां बुधवार को हरमनजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके ...