संदेश

Farmers News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

रायसिंहनगर में बारिश से हजारों टन गेहूं खतरे में, गजसिंहपुर मंडी में बोली बंद

चित्र
रायसिंहनगर में बारिश से हजारों टन गेहूं खतरे में, गजसिंहपुर मंडी में बोली बंद, किसानों में बढ़ी चिंता Trend2in News Desk | रायसिंहनगर/गजसिंहपुर | रिपोर्ट: रमेश लोटिया श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर और गजसिंहपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा हजारों टन गेहूं भीग रहा है, जिससे अनाज के सड़ने और भारी नुकसान की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें: गेहूं खरीद में अव्यवस्था पर किसानों का विरोध लगातार बारिश से बिगड़ी स्थिति पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मंडी व्यवस्था की पोल खोल दी है। रायसिंहनगर और गजसिंहपुर मंडी में खुले में रखा गेहूं लगातार भीग रहा है। मजदूर तिरपाल डालकर अनाज को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बारिश का पानी बोरियों के नीचे से घुसकर अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे गेहूं में नमी बढ़ रही है और उसके सड़ने की संभावना बनती जा रही है। मंडी में मौजूद मजदूरों का कहना है कि वे लगातार अनाज को ढकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण यह प्रय...

जैतसर में नहर में फँसा मृत पशु, दूषित हो रहा पानी—किसानों में आक्रोश, विभाग पर लापरवाही के आरोप

चित्र
 जैतसर से बड़ी खबर करनी जी नहर में फँसा मृत पशु, दूषित हो रहा पानी रायसिंहनगर, 2 अप्रैल (रमेश लोटिया): जैतसर क्षेत्र की जीबी बेल्ट को सिंचित करने वाली करनी जी नहर में गंभीर लापरवाही सामने आई है। नहर में एक मृत पशु कई दिनों से पुल के नीचे फँसा हुआ है, जिससे पानी दूषित हो रहा है और क्षेत्र में सड़ांध फैल रही है।  पानी हो रहा दूषित नहर में छोड़े गए पानी के बीच पांच की पुली के पास मृत पशु फँसा हुआ है। आसपास जमा कचरा, प्लास्टिक और गंदगी के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इससे पानी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है।  फैल रही सड़ांध, स्वास्थ्य पर खतरा मृत पशु के कारण तेज दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे पशु और इंसान दोनों प्रभावित हो सकते हैं।  किसानों पर सीधा असर यह नहर क्षेत्र के किसानों की जीवनरेखा है। इसी पानी से खेतों की सिंचाई और डिग्गियों में संग्रह किया जाता है। पानी दूषित होने से फसलों और पशुधन पर असर पड़ सकता है।  पानी के बहाव में बाधा पुल के नीचे कचरा और मृत पशु फँसन...

Rajasthan MSP Update: 1 अप्रैल से सरसों और चना की MSP पर खरीद शुरू

चित्र
  जयपुर News: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण 20 मार्च से प्रारम्भ होगा। सरकार ने किसानों से समय पर पंजीकरण कराने और निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज खरीद केंद्र पर लाने की अपील की है। सरसों और चना का MSP कितना तय भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुसार चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इन दरों पर पंजीकृत किसानों से फसल की खरीद की जाएगी। 20 मार्च से शुरू होगा किसानों का पंजीकरण उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदय दीप सिंह राठौड़ ने बताया कि सरसों और चना की खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से शुरू किया जाएगा। पंजीकृत किसानों से 1 अप्रैल से सरकारी खरीद केंद्रों पर उपज की खरीद प्रारंभ होगी। खरीद से जुड़ी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा के लि...

आबियाना नहीं भरने पर कार्रवाई: श्रीगंगानगर में 97 किसानों की सिंचाई पानी की बारी कटी

चित्र
  श्रीगंगानगर, 14 मार्च 2026:  (रिपोर्ट: राकेश खुडिया)  सिंचाई कर (आबियाना) जमा नहीं कराने वाले किसानों के खिलाफ जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में आबियाना नहीं भरने वाले 97 किसानों की सिंचाई पानी की बारियां काट दी गई हैं । विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक कर जमा नहीं कराने वाले किसानों को आगामी सिंचाई सत्र में पानी की सुविधा नहीं मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नहर और माइनर से जुड़े कई किसानों की ओर सिंचाई कर बकाया चल रहा था। बार-बार सूचना देने के बावजूद कर जमा नहीं कराने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित किसानों की सिंचाई पानी की बारी बंद कर दी है। विभाग ने किसानों को 25 मार्च 2026 तक आबियाना जमा कराने की अंतिम चेतावनी दी है। यदि इस तिथि तक कर जमा नहीं किया गया तो 1 अप्रैल 2026 से सिंचाई पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी । सिंचाई पानी की बारी कटने से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की ढाणियों में रहने वाले कई किसानों के ल...

जैतसर क्षेत्र में बादलों से बढ़ी किसानों की चिंता, सरसों और गेहूं की फसल खतरे में

चित्र
  मौसम के बदलते मिजाज से किसान परेशान, रबी की फसलों पर संकट के बादल! जैतसर (सीडी वर्मा) 13 मार्च 2026 क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना के कारण रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, सरसों, चना, जौ और आलू पर खतरा मंडराने लगा है। यदि इस समय बारिश होती है तो पककर तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे किसान काफी परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं। सरसों की कटाई में तेजी क्षेत्र में इस समय सरसों की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कई किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी है। मौसम विभाग द्वारा बदले हुए मौसम के संकेत मिलने के बाद किसान जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए हैं। खेतों में इन दिनों सुबह से शाम तक किसानों और मजदूरों की हलचल देखी जा सकती है। किसान किसी भी संभावित बारिश से पहले अपनी फसल को खेतों से निकालकर मंडी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मंडी में सरसों की आवक शुरू नई धान मंडी यार्ड जैतसर में भी सरसों की आवक शुरू ह...