जैतसर में नहर में फँसा मृत पशु, दूषित हो रहा पानी—किसानों में आक्रोश, विभाग पर लापरवाही के आरोप
जैतसर से बड़ी खबर करनी जी नहर में फँसा मृत पशु, दूषित हो रहा पानी रायसिंहनगर, 2 अप्रैल (रमेश लोटिया): जैतसर क्षेत्र की जीबी बेल्ट को सिंचित करने वाली करनी जी नहर में गंभीर लापरवाही सामने आई है। नहर में एक मृत पशु कई दिनों से पुल के नीचे फँसा हुआ है, जिससे पानी दूषित हो रहा है और क्षेत्र में सड़ांध फैल रही है। पानी हो रहा दूषित नहर में छोड़े गए पानी के बीच पांच की पुली के पास मृत पशु फँसा हुआ है। आसपास जमा कचरा, प्लास्टिक और गंदगी के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इससे पानी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। फैल रही सड़ांध, स्वास्थ्य पर खतरा मृत पशु के कारण तेज दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे पशु और इंसान दोनों प्रभावित हो सकते हैं। किसानों पर सीधा असर यह नहर क्षेत्र के किसानों की जीवनरेखा है। इसी पानी से खेतों की सिंचाई और डिग्गियों में संग्रह किया जाता है। पानी दूषित होने से फसलों और पशुधन पर असर पड़ सकता है। पानी के बहाव में बाधा पुल के नीचे कचरा और मृत पशु फँसन...