संदेश

Court News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

उमर खालिद को जमानत क्यों नहीं? पांच को बेल पर दो को नहीं राहत

चित्र
 दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में एक बार फिर बड़ा कानूनी मोड़ आया है। अदालत ने कुछ आरोपियों को जमानत दे दी, लेकिन उमर खालिद को राहत नहीं मिली। आखिर ऐसा क्यों? क्या सबूत अलग हैं, या भूमिका? जानिए इस फैसले के कानूनी और राजनीतिक मायने। दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में अदालत के हालिया फैसले ने एक बार फिर बहस को तेज कर दिया है। जहां इस मामले में पांच आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, वहीं उमर खालिद को अब तक राहत नहीं मिली है। अदालत का यह निर्णय केवल एक व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसके कानूनी और राजनीतिक मायने भी व्यापक हैं। उमर खालिद पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि उनके भाषणों और गतिविधियों का संबंध कथित साजिश से था। अदालत ने पिछली सुनवाई में कहा था कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध सामग्री और आरोपों की प्रकृति को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं है। दूसरी ओर, जिन पांच आरोपियों को जमानत मिली, उनके मामलों में अदालत ने अलग-अलग परिस्थितियों, साक्ष्यों की प्रकृति और व्यक्तिगत भूमिकाओं का उल्लेख किया। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि...

टिंडर किलर’ प्रिया सेठ आज रचाएगी शादी

चित्र
  'टिंडर किलर’ प्रिया सेठ आज रचाएगी शादी 📍 जयपुर | 23 जनवरी 2026 | राकेश खुडिया राजस्थान के अपराध जगत में चर्चित नाम प्रिया सेठ, जिसे ‘टिंडर किलर’ के नाम से जाना जाता है, आज विवाह बंधन में बंधने जा रही है। प्रिया सेठ उम्रकैद की सजा काट रही है और जिस व्यक्ति से वह शादी कर रही है, वह भी हत्या के गंभीर मामलों में दोषी हनुमान प्रसाद है, जिसे पांच लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोनों की मुलाकात सांगानेर खुली जेल में हुई थी, जहां सजा के दौरान उनकी पहचान हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। करीब छह महीने पहले शुरू हुए इस संबंध के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया। इस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने मानवीय आधार पर दोनों कैदियों को 15 दिनों की आपात पैरोल प्रदान की है। विवाह समारोह हनुमान प्रसाद के पैतृक गांव बड़ौदामेव (अलवर) में आयोजित किया जा रहा है। शादी के कार्यक्रमों के तहत 21 जनवरी को लग्न, 22 जनवरी को चाक-भात और 23 जनवरी को घुड़चढ़ी व विवाह संपन्न होना है। प्रिया सेठ मई 2018 के दुष्यंत शर्मा हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आई थी, जबकि हनुमान प्रसाद वर्ष 2017 में पांच हत्...