संदेश

Jaipur News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

श्रद्धांजलि: वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ जयपुर

चित्र
  नारायण बारेठ: जनसरोकार की पत्रकारिता की बुलंद आवाज, जिसने खबरों को समाज की धड़कनों से जोड़ा जयपुर: वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और राजस्थान के पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का निधन केवल एक व्यक्ति के जाने की खबर नहीं है, बल्कि पत्रकारिता के उस दौर का अंत भी है जिसमें खबरें केवल सूचना नहीं बल्कि समाज की आवाज होती थीं। राजस्थान की पत्रकारिता में बीबीसी जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ एक ऐसा नाम थे, जिन्होंने दशकों तक अपनी निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता से एक अलग पहचान बनाई। वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ कई दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके श्रोताओं-पाठकों में गहरा शोक व्याप्त है। इसे भी पढ़ें: नारायण बारेठ का निधन: वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त नहीं रहे पत्रकारिता की शुरुआत: जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग नारायण बारेठ की पत्रकारिता यात्रा राजस्थान की धरती से शुरू हुई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की और जल्द...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का निधन, रेडियो पर गूंजती आवाज अब यादों में

चित्र
वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का निधन, जनसरोकार की पत्रकारिता की बुलंद आवाज हुई खामोश जयपुर। राजस्थान की पत्रकारिता जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार, जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के मजबूत हस्ताक्षर और राजस्थान के पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ का आज निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पत्रकारिता जगत, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। नारायण बारेठ उन पत्रकारों में गिने जाते थे जिन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का माध्यम माना। उनकी रिपोर्टिंग में हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के मुद्दे प्रमुख रहते थे। जोधपुर से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा नारायण बारेठ की पत्रकारिता यात्रा राजस्थान के जोधपुर शहर से शुरू हुई थी। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में नवभारत टाइम्स से पत्रकारिता की शुरुआत की। उस समय पत्रकारिता का स्वरूप आज की तरह डिजिटल नहीं था, बल्कि ...

टिंडर किलर’ प्रिया सेठ आज रचाएगी शादी

चित्र
  'टिंडर किलर’ प्रिया सेठ आज रचाएगी शादी 📍 जयपुर | 23 जनवरी 2026 | राकेश खुडिया राजस्थान के अपराध जगत में चर्चित नाम प्रिया सेठ, जिसे ‘टिंडर किलर’ के नाम से जाना जाता है, आज विवाह बंधन में बंधने जा रही है। प्रिया सेठ उम्रकैद की सजा काट रही है और जिस व्यक्ति से वह शादी कर रही है, वह भी हत्या के गंभीर मामलों में दोषी हनुमान प्रसाद है, जिसे पांच लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोनों की मुलाकात सांगानेर खुली जेल में हुई थी, जहां सजा के दौरान उनकी पहचान हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। करीब छह महीने पहले शुरू हुए इस संबंध के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया। इस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने मानवीय आधार पर दोनों कैदियों को 15 दिनों की आपात पैरोल प्रदान की है। विवाह समारोह हनुमान प्रसाद के पैतृक गांव बड़ौदामेव (अलवर) में आयोजित किया जा रहा है। शादी के कार्यक्रमों के तहत 21 जनवरी को लग्न, 22 जनवरी को चाक-भात और 23 जनवरी को घुड़चढ़ी व विवाह संपन्न होना है। प्रिया सेठ मई 2018 के दुष्यंत शर्मा हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आई थी, जबकि हनुमान प्रसाद वर्ष 2017 में पांच हत्...