एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे की राजकुमारी का नाम
एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे की राजकुमारी का नाम, • ईमेल रिकॉर्ड पर मचा बवाल वॉशिंगटन | 6 फ़रवरी 2026 राकेश खुडिया जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों और ईमेल रिकॉर्ड सामने आने के बाद नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट का नाम चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन फाइल्स में प्रिंसेस का नाम कई बार दर्ज है और वर्ष 2011 से 2014 के बीच दोनों के बीच ईमेल संवाद होने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक ईमेल में मेटे-मारिट ने एपस्टीन के संपर्क को लेकर असहजता जताई थी। फाइल्स सार्वजनिक होने के बाद प्रिंसेस मेटे-मारिट ने एक बयान में एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध पर खेद जताया है। हालांकि, अब तक किसी भी जांच एजेंसी ने प्रिंसेस के खिलाफ कोई आपराधिक आरोप तय नहीं किया है। मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और शाही हलकों में चर्चा तेज हो गई है। ये भी पढ़ें: एपस्टीन फाइलें क्या हैं? 6 मिलियन दस्तावेज़ों का सच