भारत ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में शामिल, क्या है पैक्स सिलिका गठबन्धन
भारत ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में शामिल, AI और सेमीकंडक्टर सुरक्षा पर बड़ा कदम इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में समझौते पर हस्ताक्षर, वैश्विक टेक सप्लाई चेन को सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता नई दिल्ली: भारत ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में शामिल होकर वैश्विक तकनीकी व्यवस्था में महत्वपूर्ण संदेश दिया है। यह समझौता एआई, सेमीकंडक्टर और सुरक्षित सप्लाई चेन को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत मंडपम में आयोजित समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हस्ताक्षर के बाद कहा कि यह केवल औपचारिक समझौता नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का क्षण है। क्यों अहम है ‘पैक्स सिलिका’? पैक्स सिलिका पहल खनिज खदानों से लेकर चिप निर्माण फैब्स और डेटा सेंटर तक पूरी सिलिकॉन श्रृंखला को सुरक्षित करने पर केंद्रित है। तेजी से बढ़ती एआई अर्थव्यवस्था में यह गठबंधन तकनीकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें: पैक्स सिलिका गठबन्धन क्या है? https://trend2in.blogspot.com/2026/02/pax-silica-alliance-explained.ht...