रायसिंहनगर में महावीर हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा: सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल, झांकियां बनी आकर्षण
Trend2in News Desk | रायसिंहनगर, 28 मार्च (रमेश लोटिया) महावीर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रायसिंहनगर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर श्री रामनवमी महोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रायसिंहनगर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने लाल रंग के वस्त्र धारण कर सिर पर कलश सजाए हुए थे, वहीं हाथों में लाल ध्वज लेकर वे शोभायात्रा का हिस्सा बनीं। पुरुष भी सफेद वस्त्र और लाल टोपी पहनकर गले में लाल पटका डालकर शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आकर्षक नजर आ रहा था। शोभायात्रा के दौरान भक्तगण श्रीराम और बालाजी के भजनों पर झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। यह शोभायात्रा बड़े हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दोनों ओर सेवादारों द्वारा ठंडे पानी और जलजीरा की सेवा लगाई गई, जिससे ...