Elon Musk के नाम पर बड़ा Crypto Scam, “X Token Presale” से ठगी का जाल
Elon Musk के नाम पर बड़ा Crypto Scam! “X Token Presale” का दावा निकला फर्जी Trend2in News Desk | 22 मार्च 2026 Breaking: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा “X Token Presale” पोस्ट फर्जी निकला। Elon Musk के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि Elon Musk ने अपनी नई डिजिटल करेंसी “X Token” लॉन्च कर दी है और उसका एक्सक्लूसिव प्रीसेल चल रहा है। हालांकि जांच में सामने आया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है और इसका Elon Musk या X प्लेटफॉर्म से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। क्या है पूरा मामला? एक वायरल पोस्ट में “X Notification” नाम से यूजर द्वारा दावा किया गया कि Elon Musk अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च कर रहे हैं। पोस्ट में एक लिंक दिया गया है, जहां “Exclusive Presale” में शामिल होने का लालच दिया जा रहा है। असल सच्चाई क्या है? Elon Musk ने कोई X Token लॉन्च नहीं किया X (Twitter) ने भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की यह पोस्ट किसी थर्ड पार्टी या...