संदेश

Russia Ukraine war लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

रूस वरिष्ठ जनरल पर मॉस्को में हमला, ICU में भर्ती

चित्र
  रूस वरिष्ठ जनरल पर मॉस्को में हमला, ICU में भर्ती • संवाददाता राकेश खुडिया  मॉस्को। रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के वरिष्ठ अधिकारी और लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को मॉस्को में जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात हमलावर ने उन्हें कई गोलियां मारीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके मॉस्को के वोलोकोलाम्सकोये हाईवे स्थित एक रिहायशी इमारत के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि जब जनरल अलेक्सेयेव अपने अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाए हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वे फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूसी जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय (GRU) में फर्स्ट डिप्टी चीफ के पद पर तैनात हैं। उन्हें रूस का प्रतिष्ठित “हीरो ऑफ द रशियन फेडरेशन” सम्मान भी मिल चुका है। माना जाता है कि वे यूक्रेन युद्ध से जुड़े कई अहम खुफिया अभियानों ...