संदेश

Cyber Fraud लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

भारतीय डाक विभाग के नाम पर साइबर फ्रॉड

चित्र
  डाक विभाग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! WhatsApp पर वायरल लिंक से ठगी का खतरा रायसिंहनगर/श्रीगंगानगर | रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच अब ठगों ने सरकारी विभागों के नाम का सहारा लेकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला भारतीय डाक सेवा (India Post) के नाम पर बनाए गए एक फर्जी वेबपेज से जुड़ा है, जिसमें लोगों को भ्रमित कर ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश की जा रही है। अलर्ट: WhatsApp पर "India Post - Dak Seva" नाम से लिंक तेजी से वायरल, क्लिक करते ही हो सकता है बड़ा नुकसान संदिग्ध लिंक से खुला फर्जीवाड़ा रिपोर्ट के अनुसार वायरल हो रहा लिंक indl9a (dot) cyou (  यह एक संदिग्ध लिंक है, कृपया इस पर क्लिक न करें) डोमेन पर आधारित है, जो भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। सरकारी वेबसाइट हमेशा .gov.in डोमेन पर होती है, जबकि यह लिंक संदिग्ध विदेशी डोमेन से जुड़ा हुआ पाया गया है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार के लिंक "फिशिंग अटैक" का हिस्सा होते हैं, जिनका उद्देश्य यूजर की निजी जानकारी जैसे मोब...