श्रीगंगानगर में युवक की मौत का राज खुला, मोबाइल वीडियो ने बदल दी पूरी कहानी
पत्नी के अवैध संबंधों का वीडियो बना मौत का कारण मोबाइल में सच सामने आते ही भाई ने दर्ज करवाया केस Trend2in News Desk | श्रीगंगानगर|राकेश खुडिया श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की आत्महत्या के पीछे उसकी पत्नी के कथित अवैध संबंधों को कारण बताया जा रहा है। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। खास बात यह है कि युवक की मौत के करीब दो महीने बाद उसके मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। घटना क्या है: पूरी कहानी समझिए पुलिस के अनुसार, घड़साना थाना क्षेत्र के चक 8 क्यू निवासी तरसेम सिंह ने कथित रूप से 3 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। उस समय यह मामला सामान्य आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन बाद में घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। मृतक के भाई बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तरसेम सिंह ने करीब 13 वर्ष पहले गुरविंदर कौर से प्रेम विवाह किया था। हालांकि परिवार इस विवाह के खिलाफ था। शादी के बाद दोनों अलग रहने लगे और उनके दो बच्चे भी हैं। मो...