रायसिंहनगर में BJP प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
ब्रेकिंग न्यूज़ रायसिंहनगर: भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, संगठन मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर जोर Trend2in News Desk | रायसिंहनगर, 30 मार्च (रमेश लोटिया) रायसिंहनगर में भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत मंडल स्तर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा के मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। ब्राह्मण सभा में हुआ आयोजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ब्राह्मण सभा, रायसिंहनगर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में जिला मंत्री कंचन नायक, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, पूर्व सांसद निहाल चंद मेघवाल, सुरेंद्र बिश्नोई, चिमन मधू सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तृत चर्चा शिविर के दौरान संगठन की कार्यशैली, पार्टी की विचार...