🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

मस्क का Moonbase Alpha प्लान


चंद्रमा से AI सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी!

एलन मस्क ने Moonbase Alpha का बड़ा विजन पेश किया है।
अगर योजना सफल हुई तो अंतरिक्ष की दुनिया बदल सकती है।

क्या है मस्क का Moonbase Alpha प्लान

स्पेसएक्स और xAI के प्रमुख एलन मस्क ने चंद्रमा पर भविष्य का एक बड़ा बेस बनाने का विचार सामने रखा है, जिसे Moonbase Alpha कहा जा रहा है। इस बेस से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक की मदद से AI आधारित सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।

मस्क का मानना है कि पृथ्वी पर AI कंप्यूटिंग को तेजी से बढ़ाने की सीमाएं हैं। ऐसे में चंद्रमा पर सोलर एनर्जी से चलने वाली फैक्ट्री बनाकर अंतरिक्ष में कंप्यूटिंग यूनिट्स भेजी जा सकती हैं। यह सैटेलाइट्स डेटा प्रोसेसिंग, रिसर्च और गहरे अंतरिक्ष की खोज में काम आ सकते हैं।

इस योजना में “मास ड्राइवर” नाम की मशीन अहम भूमिका निभाएगी। यह एक लंबी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेल जैसी प्रणाली होगी, जो चंद्रमा के कम गुरुत्वाकर्षण का फायदा उठाकर बिना ज्यादा ईंधन के सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेज सकती है।

“अगर आपको चंद्रमा पर मास ड्राइवर बनाने का आइडिया पसंद है, तो टीम से जुड़िए।”

क्यों खास है यह योजना ?

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर यह सफल होती है, तो AI क्षमता को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। साथ ही एलियन जीवन की खोज, डीप स्पेस मिशन और वैज्ञानिक डेटा जुटाने में भी मदद मिलेगी।

हालांकि चुनौतियां भी कम नहीं हैं। इतनी बड़ी संरचना बनाना, तकनीकी जोखिम, लागत और सटीक लॉन्च सिस्टम बड़ी बाधाएं मानी जा रही हैं। फिर भी स्पेसएक्स के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए इसे पूरी तरह खारिज नहीं किया जा रहा।

मूनबेस अल्फा को भविष्य के सेल्फ-सस्टेनिंग शहर की तरह देखा जा रहा है, जहां रॉकेट से सामान पहुंचेगा और सोलर पावर से संचालन होगा। इसे मंगल पर इंसानी बस्ती बसाने की दिशा में पहला कदम भी माना जा रहा है।

दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि यह विजन कब और कैसे जमीन पर उतरता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर