🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे की राजकुमारी का नाम

 

एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे की राजकुमारी का नाम,

• ईमेल रिकॉर्ड पर मचा बवाल



वॉशिंगटन | 6 फ़रवरी 2026

राकेश खुडिया 

जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों और ईमेल रिकॉर्ड सामने आने के बाद नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट का नाम चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन फाइल्स में प्रिंसेस का नाम कई बार दर्ज है और वर्ष 2011 से 2014 के बीच दोनों के बीच ईमेल संवाद होने की जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक ईमेल में मेटे-मारिट ने एपस्टीन के संपर्क को लेकर असहजता जताई थी। फाइल्स सार्वजनिक होने के बाद प्रिंसेस मेटे-मारिट ने एक बयान में एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध पर खेद जताया है।

हालांकि, अब तक किसी भी जांच एजेंसी ने प्रिंसेस के खिलाफ कोई आपराधिक आरोप तय नहीं किया है। मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और शाही हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: एपस्टीन फाइलें क्या हैं? 6 मिलियन दस्तावेज़ों का सच

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर