🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

जैतसर में गैस सिलेंडर के लिए लगी भीड़, अंतरराष्ट्रीय संकट का असर रसोई तक

जैतसर में LPG गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़

 

इजरायल–ईरान तनाव की गाज भारत की रसोई तक, एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान!

जैतसर (सीडी वर्मा) | 13 मार्च 2026

LPG गैस की किल्लत, सिलेंडर लेने के लिए जैतसर में मारामारी!

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालातों का असर अब भारत की आम जनता की रसोई तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और कीमतों पर पड़ रहे प्रभाव के कारण एलपीजी गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इसी कारण जैतसर कस्बे में गैस सिलेंडर लेने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है।



गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

कस्बे के अम्बेडकर सर्कल, जैतसर और पीपल चौक, जैतसर क्षेत्र में इन दिनों गैस एजेंसियों की गाड़ियों के पास उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह से ही लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच जाते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आते हैं।

विशेष रूप से इंडेन गैस और भारत गैस के सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पहले समय ऐसा भी था जब गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान स्थिति बिल्कुल उलट हो गई है।

भीड़ के कारण व्यवस्था संभालना मुश्किल

अब गैस वितरण वाहनों के पास इतनी भीड़ हो जाती है कि वहां खड़े रहने तक की जगह नहीं मिलती और एजेंसी कर्मचारियों को भी व्यवस्था संभालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अनियमित हो रही है, जिससे लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई उपभोक्ताओं को दो-दो दिन तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

महिलाएं और बुजुर्ग भी कतारों में

महिलाएं और बुजुर्ग भी सिलेंडर लेने के लिए कतारों में खड़े दिखाई देते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

इसके अलावा एलपीजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने भी आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पहले ही महंगाई से परेशान लोग अब गैस के बढ़ते दामों और किल्लत से और अधिक चिंतित नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किया आपूर्ति नियमित करने की मांग

कई परिवारों ने मजबूरी में गैस के उपयोग को कम कर दिया है और कुछ लोग वैकल्पिक ईंधन जैसे लकड़ी या अन्य साधनों का सहारा लेने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द ही नियमित नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसियों से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को नियमित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अंतरराष्ट्रीय हालात का स्थानीय असर

कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर अब सीधे तौर पर आम जनता की रसोई तक पहुंच गया है। जैतसर के अम्बेडकर सर्कल और पीपल चौक पर लगी गैस उपभोक्ताओं की भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि एलपीजी गैस की किल्लत लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर