🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

आबियाना नहीं भरने पर कार्रवाई: श्रीगंगानगर में 97 किसानों की सिंचाई पानी की बारी कटी

 

श्रीगंगानगर जिले में आबियाना नहीं भरने पर जल संसाधन विभाग ने 97 किसानों की सिंचाई पानी की बारी काट दी, किसानों को 25 मार्च तक भुगतान की चेतावनी दी गई।

श्रीगंगानगर, 14 मार्च 2026: (रिपोर्ट: राकेश खुडिया) 

सिंचाई कर (आबियाना) जमा नहीं कराने वाले किसानों के खिलाफ जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में आबियाना नहीं भरने वाले 97 किसानों की सिंचाई पानी की बारियां काट दी गई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक कर जमा नहीं कराने वाले किसानों को आगामी सिंचाई सत्र में पानी की सुविधा नहीं मिलेगी।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नहर और माइनर से जुड़े कई किसानों की ओर सिंचाई कर बकाया चल रहा था। बार-बार सूचना देने के बावजूद कर जमा नहीं कराने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित किसानों की सिंचाई पानी की बारी बंद कर दी है।

विभाग ने किसानों को 25 मार्च 2026 तक आबियाना जमा कराने की अंतिम चेतावनी दी है। यदि इस तिथि तक कर जमा नहीं किया गया तो 1 अप्रैल 2026 से सिंचाई पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी

सिंचाई पानी की बारी कटने से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की ढाणियों में रहने वाले कई किसानों के लिए यही पानी पीने और घरेलू उपयोग के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इस निर्णय का असर उनकी रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है।

जल संसाधन विभाग का कहना है कि सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आबियाना वसूली जरूरी है। जिन किसानों की बारियां काटी गई हैं, उनका पानी उसी चक के अन्य किसानों को दिया जाएगा ताकि उपलब्ध पानी का उपयोग व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

किसानों की सुविधा के लिए विभाग और जल उपयोगिता समितियों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर आबियाना वसूली शिविर भी लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर आबियाना जमा कराकर सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाएं।


टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर