Rajasthan MSP Update: 1 अप्रैल से सरसों और चना की MSP पर खरीद शुरू
जयपुर News: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण 20 मार्च से प्रारम्भ होगा। सरकार ने किसानों से समय पर पंजीकरण कराने और निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज खरीद केंद्र पर लाने की अपील की है।
सरसों और चना का MSP कितना तय
भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुसार चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इन दरों पर पंजीकृत किसानों से फसल की खरीद की जाएगी।20 मार्च से शुरू होगा किसानों का पंजीकरण
उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदय दीप सिंह राठौड़ ने बताया कि सरसों और चना की खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से शुरू किया जाएगा। पंजीकृत किसानों से 1 अप्रैल से सरकारी खरीद केंद्रों पर उपज की खरीद प्रारंभ होगी।खरीद से जुड़ी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर
खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 जारी किया गया है। किसान खरीद से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।जयपुर जिले में 42 खरीद केंद्र स्थापित
उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण शिरीष वी. चान्दे ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जयपुर जिले में कुल 42 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों को अपने मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही खरीद केंद्र पर उपज लेकर आना होगा।10 दिन के भीतर करवानी होगी तुलाई
पंजीकृत किसानों को यह ध्यान रखना होगा कि निर्धारित तिथि से अधिकतम 10 दिनों के भीतर ही अपनी उपज की तुलाई करवानी होगी। इससे किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: जैतसर मंडी में गेहूं खरीद शुरू, लेकिन लिफ्टिंग नहीं होने से बढ़ी किसानों की चिंता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया