रायसिंहनगर: खेत में काम करते युवक की डिग्गी में डूबने से मौत
BREAKING रायसिंहनगर में डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, गांव 11 टीके का मामला Trend2in News Desk से रमेश लोटिया | रायसिंहनगर | श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 11 टीके में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां खेत में काम करने के दौरान एक युवक पानी की डिग्गी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। खेत में काम करते समय डिग्गी में गिरा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान महावीर बिश्नोई पुत्र साहबराम बिश्नोई के रूप में हुई है, जो गांव 11 टीके का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से पानी की डिग्गी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर निकाला बाहर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गांव के सरपंच और स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर युवक को डिग्गी से बाहर निकालने में सहयोग किया। काफी प्रयासों के बाद युवक को बा...