रायसिंहनगर में नशे पर बड़ा अलर्ट, अधिकारियों ने दी चेतावनी, रथ यात्रा से गांव-गांव जागरूकता
BREAKING श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम, अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया Trend2in News Desk से रमेश लोटिया | रायसिंहनगर | श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर शहर में बढ़ते नशे के मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुरानी धान मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रायसिंहनगर में नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम, अधिकारियों ने दी चेतावनी और जागरूकता का संदेश कार्यक्रम में एसडीएम सुभाष चौधरी ने कहा कि शहर के अंदर बढ़ते नशे की लत ने हालात बिगाड़ कर रख दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए माता-पिता को सतर्क रहना होगा। उन्होंने परिवार की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों पर नजर रखना और उन्हें सही दिशा देना बेहद जरूरी है। पूर्व...