श्रीगंगानगर में 1 किलो हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 5 करोड़
श्रीगंगानगर जिले के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार फिर ड्रग तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। संयुक्त कार्रवाई में करीब 1 किलो हीरोइन के साथ एक तस्कर को दबोचा गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। राकेश खुडिया Trend2in News Desk | श्रीगंगानगर | बॉर्डर स्पेशल रिपोर्ट श्रीगंगानगर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर ड्रग तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए करीब 1 किलो हीरोइन के साथ एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराई गई थी, जिसे लेने के लिए तस्कर सीमा क्षेत्र में पहुंचा था। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बीएसएफ की टीम ने संयुक्त रणनीति बनाकर घेराबंदी कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद ह...