संदेश

Land Dispute Murder लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

रावला मंडी: खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

चित्र
रावला में सनसनी: जमीनी विवाद में भाई ने बहन की हत्या, 8 डीओएल ढाणी में हुई वारदात Trend2in News Desk | (श्रीगंगानगर) श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती रावला थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जमीनी विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की हत्या कर दी। यह घटना चक 8 डीओएल ढाणी में रविवार को उस समय हुई, जब घर में केवल भाई-बहन ही मौजूद थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना का पूरा विवरण जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जो रावला मंडी में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी के अधीन विद्युत विभाग में कार्यरत थी। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने घर से अलग रह रही थी और नौकरी कर रही थी। रविवार को मंजू अपने पैतृक ढाणी, चक 8 डीओएल में मौजूद थी। उसी दौरान घर में उसका छोटा भाई पवन उर्फ सुरेंद्र भी था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों की मां किसी ...