रावला मंडी क्षेत्र में हत्या: किश्त विवाद में मजदूर पर हमला, एक की मौत
रावला में सनसनी: किश्त विवाद में मजदूर की हत्या धारदार हथियार से हमला—एक की मौत, दूसरा गंभीर रावला, 2 अप्रैल (राकेश खुड़िया): श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 1 बीडी क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर किश्त के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि धारदार हथियारों से हमला कर एक मजदूर की हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। किश्त विवाद बना हत्या की वजह प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला एक किश्त भुगतान विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक भादर सिंह ने अपनी भाभी के आधार कार्ड पर एक फाइनेंस कंपनी से करीब 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इस राशि को दो लोगों के बीच बांटा गया था और दोनों को तय समय पर किश्त जमा करनी थी। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर लिखित सहमति भी बनी हुई थी कि समय पर किस्त जमा की जाएगी। लेकिन जब तय समय पर किस्त जमा नहीं हुई तो धीरे-धीरे दोनों पक्षों के...