रायसिंहनगर में गरीब महिला की बकरी चोरी, चोरों का आतंक बढ़ा
रायसिंहनगर में गरीब महिला की बकरी चोरी, अज्ञात चोरों का आतंक, पुलिस में मामला दर्ज Trend2in News Desk | रायसिंहनगर | रिपोर्ट: रमेश लोटिया रायसिंहनगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने एक गरीब महिला की बकरी चोरी कर ली, जिससे पीड़ित महिला का सहारा छिन गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। रायसिंहनगर शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में एक गरीब महिला की बकरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। झोपड़ी से चोरी हुई बकरी जानकारी के अनुसार गीता नाम की महिला ने बताया कि वह अपनी बकरी को झोपड़ी के अंदर बांधकर हरा चारा लेने के लिए गई थी। जब वह शाम को वापस लौटी तो उसने देखा कि उसकी बकरी झोपड़ी के अंदर नहीं थी। महिला ने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन बकरी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गरीबी में बड़ा सहारा थी बकरी पीड़ित महिला ने बताया ...