बॉर्डर 2 ने तोड़े 11 फिल्मों के रिकॉर्ड
बॉर्डर 2 ने तोड़े 11 फिल्मों के रिकॉर्ड
📍 मुंबई | 23 जनवरी 2026 | राकेश खुडिया
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 2025-26 की कुल 11 फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस देशभक्ति फिल्म ने शाम 7 बजे तक 16.24 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया, जिससे ट्रेड सर्किल में हलचल मच गई।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले रिलीज हुई इक्कीस को पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी, जबकि बॉर्डर 2 ने इसे कहीं पीछे छोड़ दिया। जानकारों का मानना है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई और तेज हो सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया