24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
27 जनवरी तक बंद रहेंगे बैंक
📍 नई दिल्ली | 24 जनवरी 2026 | राकेश खुडिया
देशभर में बैंकिंग सेवाओं से जुड़े ग्राहकों के लिए अहम सूचना है। आज 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लगातार चार दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अलग-अलग कारणों से यह अवकाश तय किया गया है, जिसके चलते आम लोगों को ब्रांच से जुड़े कई कामों में दिक्कत आ सकती है।
24 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 जनवरी को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। वहीं 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इन चार दिनों में नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट जैसे काम प्रभावित रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को राहत देते हुए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बैंक उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया