🔴 ताजा समाचार
लोड हो रहा है...

राजस्थान: पंच-सरपंच चुनाव बैलेट से होंगे

 



राजस्थान: पंच-सरपंच चुनाव बैलेट से होंगे

📍 जयपुर | 23 जन 2026 | राकेश खुडिया

राजस्थान में इस बार पंच और सरपंच पदों के चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ही ईवीएम से संपन्न होंगे। आयोग ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार, जहां ईवीएम की उपलब्धता कम होगी, वहां जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव भी बैलेट बॉक्स से कराए जा सकते हैं। जिन जिलों को अतिरिक्त बैलेट बॉक्स की आवश्यकता होगी, उनकी व्यवस्था राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान व्यवस्था को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो गई है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

श्रीविजयनगर में बड़ा फैसला: PoJK विस्थापित भूमि का विरासतन इंतकाल रद्द, पुराने नियमों पर उठे सवाल

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

रायसिंहनगर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, साहिल के रूप में हुई पहचान