🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

मार्क टली का निधन

 

वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का 90 वर्ष की उम्र में निधन

📍 नई दिल्ली | 25 जनवरी 2026 | राकेश खुडिया 

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और भारत पर गहरी समझ रखने वाले मार्क टली का रविवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और 21 जनवरी से उपचाराधीन थे। चिकित्सकों के मुताबिक स्ट्रोक के बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ था। वे 22 वर्षों तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे और भारत की राजनीतिक-सामाजिक घटनाओं पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए पहचाने गए। उन्होंने ‘समथिंग अंडरस्टुड’ जैसे चर्चित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
टली ने भारत पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जिनमें हाफ ऑफ इंडिया, इंडिया इन स्लो मोशन और द हार्ट ऑफ इंडिया प्रमुख हैं। 2002 में उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर