श्रीगंगानगर के छात्रों का कमाल! CSC Olympiad में पूरे देश में हासिल की टॉप रैंक
CSC National Olympiad में श्रीगंगानगर के छात्रों का जलवा, पूरे देश में हासिल की टॉप रैंक
मयंक, सिमरन और मयंक वर्मा ने देशभर में बनाई पहचान, जिले का नाम किया रोशन
रायसिंहनगर, 19 मार्च (रमेश लोटिया)। CSC National Olympiad 6.0 छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूरे देश में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। यह जिले के लिए गर्व का विषय है।
सिमरन खुड़िया D/O गणेशा राम, गांव 59NP (लालेवाला), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिडमलसर की कक्षा 11वीं की जियोग्राफी छात्रा ने CSC सेंटर रिडमलसर के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया और पूरे देश में 2nd रैंक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।
मयंक वर्मा S/O योगेंद्रपाल वर्मा, गांव 68RB, M.D. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायसिंहनगर के छात्र ने कैमिस्ट्री विषय में ऑल इंडिया 2nd रैंक प्राप्त की।
मयंक S/O चंद्रभान, गांव 31ML, हर्ष कॉन्वेंट स्कूल सूरतगढ़ के कक्षा 4वीं के छात्र ने कंप्यूटर विषय में देशभर में 2nd रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।
CSC VLE गुरजिंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष CSC सेंटर के माध्यम से National Olympiad प्रतियोगिता आयोजित होती है, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। प्रति विषय 299 रुपये फीस निर्धारित है।
CSC जिला प्रबंधक डॉ. अभिषेक प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को ₹10,000 से ₹30,000 तक की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
CSC सेंटर रिडमलसर के विद्यार्थियों ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर टॉप कर सेंटर और जिले का नाम रोशन किया है, जो बेहद गर्व का विषय है।
CSC जिला प्रबंधक डॉ. अभिषेक प्रजापति और VLE गुरजिंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*




Congratulations all the toppers
जवाब देंहटाएं