रायसिंहनगर बॉर्डर पर सख्ती: एडीजी-आईजी की हाई लेवल बैठक
रायसिंहनगर में सीमा पार तस्करी रोकने के लिए हाई लेवल बैठक, एडीजी-आईजी ने दिए सख्त निर्देश
रायसिंहनगर, 24 मार्च (रमेश लोटिया)
एडीजी प्रफुल्ल कुमार आईजी ओम प्रकाश ने वीसी के जरिए अधिकारियों की बैठक ली रायसिंहनगर में सीमा पार तस्करी रोकने के लिए मंगलवार को पंचायत समिति के वीसी हाल में उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें इंटेलिजेंस एडीजी प्रफुल्ल कुमार और बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने वीसी के जरिए रणनीति तय की।
बैठक रायसिंहनगर वीसी रूम से एएसपी रामेश्वर लाल, सीओ मदनलाल जेफ, एसडीएम सुभाष चौधरी, तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा बीएसएफ अधिकारी, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक और सुरक्षा सखियां जुड़ीं।
समेजा एसएचओ कृष्ण कुमार और रायसिंहनगर एसएचओ प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका समेत सेंट्रल व स्टेट इंटेलिजेंस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
तस्करी पर जताई चिंता, दिए सख्त निर्देश
अधिकारियों ने अवैध मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर चिंता जताई और बीएसएफ, पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के बीच रीयल-टाइम सूचना साझा करने पर जोर दिया।
एडीजी ने बॉर्डर चौकियों पर संयुक्त गश्त, तकनीकी सर्विलांस और मानव-सूचना नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए।
आईजी ने नशा तस्करी के हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी और ग्राम रक्षकों को सक्रिय करने को कहा।
ग्रामीणों और प्रशासन को दिए निर्देश
एसडीएम और तहसीलदार को बॉर्डर गांवों में जन-जागरूकता चलाने व सीएलजी की बैठकों का नियमित ब्यौरा भेजने को कहा गया।
वीसी में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई, ताकि संदिग्ध आवाजाही की तुरंत सूचना मिल सके।
सुरक्षा सखियों को महिला नेटवर्क से जोड़कर जानकारी एकत्र करने की भूमिका दी गई।
साझा प्रयास से ही रुकेगी तस्करी
अधिकारियों ने दोहराया कि तस्करी रोकने के लिए संस्थागत समन्वय और सामुदायिक भागीदारी दोनों जरूरी हैं।
बैठक का मिनट्स सभी इकाइयों को भेजा गया और दस दिन में अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे बॉर्डर इलाकों में दबाव बढ़ाकर तस्करी चेन तोड़ी जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया