🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

संगराना विद्यालय में 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरण

 संगराना, 24 मार्च (रमेश लोटिया): सीमावर्ती ग्राम पंचायत संगराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री रामनिवास ने की।


 छात्राओं को साइकिल वितरण

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 की कुल 14 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि अब दूरदराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी।


 परीक्षा परिणाम और मेगा PTM

इस अवसर पर स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा मेगा पी.टी.एम का आयोजन भी किया गया। नव प्रवेशित बच्चों का विद्यालय स्टाफ द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।


 सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

पी.टी.एम प्रभारी एवं साइकिल वितरण प्रभारी दर्शन सिंह सहोता ने उपस्थित अभिभावकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे लाडो योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, बालिका प्रोत्साहन, गार्गी योजना, आपकी बेटी योजना और पालनहार योजना की जानकारी दी।

साथ ही 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ की सूचना देते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई।


 मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री माल्लाराम (प्रशासक, ग्राम पंचायत संगराना) ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य श्री रामनिवास ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


 कार्यक्रम में उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों में रामनिवास, कुलदीप सिंह, मनजीत धालीवाल, चरणजीत सिंह, गौतम शर्मा, दर्शन सिंह सहोता, अलका बिश्नोई, भीमराम, जगजीत सिंह, राहुल मीणा, बहादराम, हरनेक सिंह, मनोज कुमार, संजू देवी, कुलदीप कौर, मनदीप कौर, हरप्रीत कौर, मंजू देवी, जगसीर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर