Adv1

Advt.2

🔴 ताजा समाचार
लोड हो रहा है...

नशा मुक्ति रायसिंहनगर अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों ने ली शपथ, 7 सदस्यीय कमेटी गठित

 

नशा मुक्ति रायसिंहनगर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, विद्यालयों में शुरू हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम
रमेश लोटिया
Trend2in News Desk | रायसिंहनगर

रायसिंहनगर। श्रीगंगानगर जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रायसिंहनगर तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी गई है। जिला कलेक्टर अमित यादव के निर्देशों की पालना में स्कूलों के अंदर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई जा रही है।

रायसिंहनगर क्षेत्र में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल एवं उनकी टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों का सकारात्मक असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों ने नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।

अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीकरवाली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संगराना, मॉडर्न पब्लिक स्कूल रायसिंहनगर, सत्यनारायण आदर्श विद्या मंदिर रायसिंहनगर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने ली शपथ
रायसिंहनगर के गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने नशा मुक्ति रायसिंहनगर अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। छात्राओं ने कहा कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगी और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगी।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भी आयोजन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल रायसिंहनगर में विद्यालय प्रिंसिपल के निर्देशन में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है।

संगराना विद्यालय में नशा सैल कमेटी का गठन
सीमावर्ती ग्राम पंचायत संगराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत सात सदस्यीय नशा सैल कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में पांच विद्यार्थियों, एक शारीरिक शिक्षक और प्रधानाचार्य को शामिल किया गया।

विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य  रामनिवास की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को नशा न करने की शपथ दिलाई गई तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया गया।

पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर सुंदर पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए। वहीं कई विद्यार्थियों ने भाषण और कविता के माध्यम से नशा छोड़ने का संदेश दिया।

विशेषज्ञों ने बताए नशे के नुकसान
व्याख्याता श्री मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, शिक्षा और अच्छे संस्कारों के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।

वरिष्ठ अध्यापक दर्शन सिंह सहोता ने सभी विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति का तन, मन और धन तीनों नष्ट हो जाते हैं। नशा करने वाला व्यक्ति परिवार और राष्ट्र की प्रगति में बाधक बनता है।

विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में रामनिवास, कुलदीप सिंह, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, दर्शन सिंह सहोता, गौतम शर्मा, सुखवीर कौर, मनदीप कौर, भीमराम, राहुल मीणा, सीताराम मीणा, भूपेंद्र सिंह, हरप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अभियान का सकारात्मक असर
रायसिंहनगर क्षेत्र में चल रहे इस अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ रही है। प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से आने वाले समय में क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

समाज को दिया गया संदेश
कार्यक्रमों में यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम बताए।

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर: खाटां गांव की नशा तस्करी केस में युवती को कोर्ट ने बीकानेर जेल भेजा

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान