शालू कंस्वा RAS टॉपर, रायसिंहनगर में सम्मान
रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 50 एनपी की प्रतिभाशाली बेटी शालू कंस्वा ने RAS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवां स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शालू कंस्वा की इस बड़ी सफलता पर जाट समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और शालू कंस्वा ने नई मिसाल पेश की है।
सम्मान समारोह में आदराम जांदू, राधेश्याम भाकर, अनिल भाभू, मोहनलाल थोरी, अकेश सहारण, धनाराम बागड़वा, हरलाल पूनिया, हंसराज साई, लालचंद भाभू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शालू कंस्वा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समाज के वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शालू कंस्वा की उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
शालू कंस्वा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया