रायसिंहनगर पालिका में 11 लाख का घोटाला उजागर
रायसिंहनगर नगरपालिका में नगरीय विकास कर की राशि में 11 लाख रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। आंतरिक जांच में कार्बन कॉपी से छेड़छाड़ कर गबन सामने आया, 2 एलडीसी के खिलाफ केस दर्ज। Trend2in News Desk | रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) | रमेश लोटिया रायसिंहनगर नगरपालिका में नगरीय विकास कर की राशि में करीब 11 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आंतरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रसीद बुक की कार्बन कॉपी से छेड़छाड़ कर लाखों रुपये का गबन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो कार्मिकों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। आंतरिक जांच में खुला घोटाले का राज पालिका स्तर पर गठित आंतरिक जांच समिति ने जब नगरीय विकास कर की वसूली और रिकॉर्ड का मिलान किया, तो कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि रसीद बुक में दर्ज रकम और वास्तविक जमा राशि में भारी अंतर था। इसी विसंगति ने पूरे मामले को उजागर कर दिया। कार्बन कॉपी से छेड़छाड़ कर किया गया गबन जांच रिपो...