संदेश

Gangster Story लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

राजू मांझू गैंगस्टर की गिरफ्तारी की पूरी कहानी, 007 गैंग, पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन, साथी के धोखे से कैसे फंसा।

चित्र
Trend2in News Desk | जयपुर/जालोर | 17 अप्रैल 2026 पश्चिमी राजस्थान का ‘डॉन’ बनने निकला राजू मांझू… 3 दिन तक पार्क में बिछे जाल में फंसा ‘बिल्ला’, साथी के धोखे से खुला पूरा खेल जयपुर के मानसरोवर इलाके का एक साधारण सा पार्क… सुबह-शाम लोगों की चहल-पहल, बच्चे खेलते हुए और चाय की थड़ी पर बैठकर गपशप करते लोग। लेकिन इसी पार्क में तीन दिन तक एक ऐसा ऑपरेशन चल रहा था, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। यह ऑपरेशन था एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का, जिसका निशाना था पश्चिमी राजस्थान में ‘डॉन’ बनने का सपना देखने वाला कुख्यात गैंगस्टर राजाराम उर्फ राजू मांझू । हथियार सप्लायर बनकर बिछाया गया जाल पुलिस को इनपुट मिला था कि राजू मांझू जयपुर में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है और हथियारों की तलाश कर रहा है। इसके बाद ANTF ने सीधे गिरफ्तारी के बजाय रणनीति से काम लिया। टीम ने खुद को हथियार सप्लायर बताकर राजू से संपर्क किया। कई दिनों तक बातचीत चली, भरोसा बनाया गया और आखिरकार मुलाकात के लिए जगह तय हुई—मानसरोवर का एक पार्क। यहां से शुरू हुआ ऑपरेशन का असली खेल… पुलिस टीम तीन दिन तक पार...