श्रीविजयनगर में गौ बछड़े की हत्या पर बवाल
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ श्रीविजयनगर में गौ बछड़े की हत्या पर आक्रोश, बजरंग सेना का जोरदार प्रदर्शन रायसिंहनगर 24 मार्च (रमेश लोटिया) श्रीविजयनगर क्षेत्र में 7 दिन पहले गौ माता के एक बछड़े का कटा हुआ शव मिलने से फैली सनसनी के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। 👉 Trending News: सिंगर बादशाह की दूसरी शादी की खबर वायरल बजरंग सेना के गौ प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष रमेश भार्गव (मिक्कू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गौ भक्त पुरानी धान मंडी स्थित हनुमानजी मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में शहर की मुख्य गलियों से होते हुए पुलिस थाना पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। दो घंटे चला प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान गौ भक्तों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 👉 यह भी पढ़ें: KVSS रायसिंहनगर को मिला राज्य का सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने पहले 5 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, ...