संदेश

Rajasthan Crime News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 ताजा समाचार
लोड हो रहा है...

रावला मंडी: खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

चित्र
रावला में सनसनी: जमीनी विवाद में भाई ने बहन की हत्या, 8 डीओएल ढाणी में हुई वारदात Trend2in News Desk | (श्रीगंगानगर) श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती रावला थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जमीनी विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की हत्या कर दी। यह घटना चक 8 डीओएल ढाणी में रविवार को उस समय हुई, जब घर में केवल भाई-बहन ही मौजूद थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना का पूरा विवरण जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जो रावला मंडी में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी के अधीन विद्युत विभाग में कार्यरत थी। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने घर से अलग रह रही थी और नौकरी कर रही थी। रविवार को मंजू अपने पैतृक ढाणी, चक 8 डीओएल में मौजूद थी। उसी दौरान घर में उसका छोटा भाई पवन उर्फ सुरेंद्र भी था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों की मां किसी ...

रायसिंहनगर: खाटां गांव की नशा तस्करी केस में युवती को कोर्ट ने बीकानेर जेल भेजा

चित्र
रायसिंहनगर में नशा तस्करी केस में युवती जेल, कोर्ट ने भेजा बीकानेर Trend2in News Desk, रायसिंहनगर: क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां एक युवती को कोर्ट के आदेश के बाद बीकानेर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के नेटवर्क को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। जांच में सामने आया नाम पुलिस पूछताछ के दौरान खाटा निवासी युवती पूजा चौधरी, पुत्री बुधराम चौधरी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बीकानेर जेल भेजने के आदेश दिए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। मुख्य आरोपी की जमानत पहले ही खारिज इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश जाट की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है, जिससे साफ है कि पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया इस मामले को गंभीरता से ले रही है। स्थानीय लोगों के बीच युवती के अचानक हाई-प्रोफाइल रहन-सहन को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं। अब पुलिस कार्रवाई के बाद इन चर्चाओ...

श्रीकरणपुर में 80 करोड़ की हेरोइन बरामद: तीसरे दिन भी ‘सफेद जहर’ पर बड़ा एक्शन

🔴 BREAKING NEWS LIVE श्रीकरणपुर में ‘सफेद जहर’ पर बड़ा प्रहार: तीसरे दिन भी डेढ़ किलो हेरोइन बरामद, 80 करोड़ का ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब Trend2in News Desk | श्रीगंगानगर — अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीकरणपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान में सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस, CID और BSF की संयुक्त कार्रवाई में तीसरे दिन भी बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। ताजा कार्रवाई में गांव 2FC की रोही से करीब डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। खास बात यह है कि यह बरामदगी उसी क्षेत्र से मात्र 500 मीटर दूरी पर हुई है, जहां एक दिन पहले करीब सवा 2 किलो हेरोइन मिली थी।  लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई श्रीकरणपुर क्षेत्र में यह लगातार तीसरा दिन है, जब सुरक्षा एजेंसियों को ड्रग्स के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। इससे पहले की कार्रवाई में तीन पैकेट में करीब 2.25 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। लगातार तीन दिनों में हुई इन कार्रवाइयों में अब तक कुल करीब 80 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त ...

रावला मंडी क्षेत्र में हत्या: किश्त विवाद में मजदूर पर हमला, एक की मौत

चित्र
 रावला में सनसनी: किश्त विवाद में मजदूर की हत्या धारदार हथियार से हमला—एक की मौत, दूसरा गंभीर रावला, 2 अप्रैल (राकेश खुड़िया): श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 1 बीडी क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर किश्त के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि धारदार हथियारों से हमला कर एक मजदूर की हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।  किश्त विवाद बना हत्या की वजह प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला एक किश्त भुगतान विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक भादर सिंह ने अपनी भाभी के आधार कार्ड पर एक फाइनेंस कंपनी से करीब 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इस राशि को दो लोगों के बीच बांटा गया था और दोनों को तय समय पर किश्त जमा करनी थी। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर लिखित सहमति भी बनी हुई थी कि समय पर किस्त जमा की जाएगी। लेकिन जब तय समय पर किस्त जमा नहीं हुई तो धीरे-धीरे दोनों पक्षों के...