संदेश

Rajasthan Police लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
🔴 ताजा समाचार
लोड हो रहा है...

नीलगाय ने पकड़वाई 70 करोड़ की हेरोइन! खाजूवाला बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की खुली पोल

चित्र
Khajuwala Breaking News: नीलगाय ने पकड़वाई 70 करोड़ की हेरोइन, सड़क हादसे में खुला बॉर्डर तस्करी नेटवर्क राकेश खुडिया Trend2in News Desk | राजस्थान | बॉर्डर बेल्ट स्पेशल रिपोर्टर राजस्थान के सीमावर्ती इलाके खाजूवाला-पुगल बॉर्डर बेल्ट से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय ड्रोन तस्करी नेटवर्क पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार एक तस्कर स्कूटी पर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी स्कूटी कथित रूप से नीलगाय से टकरा गई । हादसे के बाद जब स्कूटी की जांच की गई तो उसमें से करीब 14 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। घटना केवल नशे की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने यह भी उजागर किया है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जा रही खेप किस तरह गांवों, खेतों और स्थानीय रास्तों के जरिए अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी खेप आखिर बॉर्डर पार से आई कैसे, और स्थानीय स्तर पर इसे रिसीव कर ले जाने वाला नेटवर्क क...

रायसिंहनगर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: लाखों का चिट्टा बरामद

रायसिंहनगर में नशा तस्कर दंपति के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रायसिंहनगर, 24 मार्च (रमेश लोटिया) रायसिंहनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर दंपति के ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई लगातार जारी है। 👉 यह भी पढ़ें: रायसिंहनगर बॉर्डर पर तस्करी रोकने के लिए एडीजी-आईजी की बैठक जानकारी के अनुसार, तस्कर दंपति आशीष राठी और सिमरन राठी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लाखों रुपये का चिट्टा बरामद होने की सूचना सूत्रों के मुताबिक, तस्कर दंपति के ठिकाने से पुलिस को लाखों रुपये का चिट्टा बरामद होने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन कार्रवाई जारी है। यह सर्च ऑपरेशन वार्ड-25 स्थित तस्कर के आवास पर चल रहा है, जहां पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई गौरतलब है कि करीब 1 वर्ष पूर्व डिप्टी एसपी सत्यनारायण गोदारा ने इसी नशा तस्कर दंपति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ...