🔴 ताजा समाचार
लोड हो रहा है...

रायसिंहनगर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: लाखों का चिट्टा बरामद


रायसिंहनगर में नशा तस्कर दंपति के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायसिंहनगर, 24 मार्च (रमेश लोटिया)

रायसिंहनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर दंपति के ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, तस्कर दंपति आशीष राठी और सिमरन राठी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

लाखों रुपये का चिट्टा बरामद होने की सूचना

सूत्रों के मुताबिक, तस्कर दंपति के ठिकाने से पुलिस को लाखों रुपये का चिट्टा बरामद होने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन कार्रवाई जारी है।

यह सर्च ऑपरेशन वार्ड-25 स्थित तस्कर के आवास पर चल रहा है, जहां पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि करीब 1 वर्ष पूर्व डिप्टी एसपी सत्यनारायण गोदारा ने इसी नशा तस्कर दंपति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान पुलिस ने 128 ग्राम चिट्टा, 75 ग्राम अफीम और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

इतना ही नहीं, चिट्टा बिक्री से जुड़े 10 लाख 83 हजार रुपये की नगदी भी पुलिस ने जब्त की थी, जिससे इस नेटवर्क की गंभीरता सामने आई थी।

तस्करी नेटवर्क पर लगातार नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती से तस्करों में भय का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

श्रीविजयनगर में बड़ा फैसला: PoJK विस्थापित भूमि का विरासतन इंतकाल रद्द, पुराने नियमों पर उठे सवाल

रायसिंहनगर: खाटां गांव की नशा तस्करी केस में युवती को कोर्ट ने बीकानेर जेल भेजा

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर