रायसिंहनगर जनसुनवाई में हंगामा: पीड़ित ने खोली पोल, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
Trend2in News Desk | रायसिंहनगर
रायसिंहनगर जनसुनवाई में हंगामा: पीड़ित ने खोली पोल, अधिकारियों पर गंभीर आरोप
ब्रेकिंग न्यूज़
श्रीगंगानगर जिले की तहसील रायसिंहनगर से बड़ी खबर
संवाददाता रमेश लोटिया रायसिंहनगर
शिविर में आए पीड़ित ने खोली पोल तो अधिकारी ताकने लगे अगले बगले
पीड़ित ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप
ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई केवल खानापूर्ति, हताश परिवादी बोले अब प्रकृति करेगी न्याय
रायसिंहनगर, 9 अप्रैल (रमेश लोटिया) राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई अब केवल खानापूर्ति रह गई है। उपखण्ड अधिकारी अधिनिस्थ अधिकारियों प्रतिउत्तर में केवल खानापूर्ति वाले जबाव संबंधित विभाग प्रस्तुत करता है। परिवादी फिर अपने आप को ठगा सा महसूस करता है। आज गुरुवार को हुई जनसुनवाई में एक ऐसा ही मामला सामने आया। जब जनसुनवाई में पहुंचे एक पीड़ित ने अपनी पीड़ा जाहिर की तो उपखण्ड अधिकारी भी सोचने पर मजबूर हो गये कि आखिर उपखण्ड में चल क्या रहा है?
परिवादी ने खुलेआम राजस्व विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाये कि सब भ्रष्टाचार में लिप्त है एवं आरोपियों के साथ मिले हुए है। परिवादी एवं आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंदसिंह ने तहसीलदार हर्षिता मिद्धा एवं नायब तहसीलदार सलीन्द्रसिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह अधिकारी अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कास्त करवा रहे हैं। हर बार शिकायत करने के बावजूद यह अधिकारी जिस सरकार से तनख्वाह लेते हैं उनकी भूमि की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं।
खाटा गांव के अंदर दो मुरब्बा से ज्यादा सरकारी भूमि पर कास्त करवा कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह भूमि एकमात्र उदाहरण है जबकि क्षेत्र में सैकड़ों सरकारी भूमि ऐसे ही पड़ी है जिन पर अवैध रूप से कास्त करवाई जा रही है।
जबकि सरकारी प्रेस नोट में बताया गया कि जनसुनवाई में 21 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिनको निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।
पालिका से संबंधित 2 प्रकरण, निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्य पुस्तकों के संबंध में अनियमितता प्रकरण, विद्युत विभाग से जुड़े 3 प्रकरण, राजस्व विभाग से सर्वाधिक 8 प्रकरण, पका खाला निर्माण, 6 जेकेएम में बंद रास्ते को खुलवाने, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार, खेत में मिट्टी डालने से रोकने, खातेदारी विवाद तथा फर्जी रिपोर्ट व अवैध दस्तावेज तैयार करने वाले लोक सेवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के प्रकरण दर्ज हुए है।
अब देखने वाली बात ये रहेगी कि अगले माह को कितने प्रकरणों का निस्तारण होता है या फिर ये लिस्ट लंबी होती जायेगी। हालांकि उपखण्ड अधिकारी ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिये है।
🎥 वीडियो 1
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. रायसिंहनगर जनसुनवाई में क्या हुआ?
जनसुनवाई के दौरान एक पीड़ित ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
Q2. जनसुनवाई में कितने मामले आए?
कुल 21 प्रकरण जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए।
Q3. सबसे ज्यादा मामले किस विभाग के थे?
राजस्व विभाग के सबसे अधिक 8 मामले सामने आए।
Q4. पीड़ित ने क्या आरोप लगाए?
पीड़ित ने आरोप लगाया कि अधिकारी सरकारी जमीन पर अवैध कास्त करवा रहे हैं और भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
Q5. क्या प्रशासन ने कोई कार्रवाई की?
उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभागों को मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अपनी राय यहां प्रकाशित करें। लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
राकेश खुडिया