🔴 ताजा समाचार
लोड हो रहा है...

रायसिंहनगर में वन विभाग का बड़ा छापा: बाजूवाला आरा मशीन सीज, खेजड़ी की हरी लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़ रायसिंहनगर: बाजूवाला आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, खेजड़ी की हरी लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त, मशीन सीज

रायसिंहनगर के बाजूवाला गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरा मशीन पर छापा मारकर खेजड़ी की हरी लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया गया। अवैध कटाई पर सख्ती।

Trend2in News Desk रायसिंहनगर से रमेश लोटिया, 29 मार्च

रायसिंहनगर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बाजूवाला में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरा मशीन पर छापा मारा। मौके से खेजड़ी की हरी लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-रेहड़ा बरामद हुआ, जिसके बाद मशीन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।




 शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, बाजूवाला क्षेत्र में संचालित आरा मशीन के खिलाफ लगातार अवैध कटाई और लकड़ी कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर श्रीगंगानगर वन विभाग की फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक छापेमारी की।


 50 क्विंटल हरी खेजड़ी की लकड़ी बरामद

जांच के दौरान टीम को करीब 50 क्विंटल हरी खेजड़ी की लकड़ी बरामद हुई, जो अवैध कटाई की ओर संकेत करती है। मौके पर ही ट्रैक्टर-रेहड़े को जब्त कर लिया गया।


 आरा मशीन सीज

वन विभाग की टीम ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए आरा मशीन को सीज कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति लकड़ी का भंडारण और कटाई गैरकानूनी है।


 कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में रेंजर अशोक सेन, सतनाम और अमित सहित अन्य वन कर्मी शामिल रहे। जब्त ट्रैक्टर-रेहड़ा रायसिंहनगर रेंज कार्यालय लाया गया, जहां इंचार्ज करमजीत कौर, विजय सिंह तरड़, गोधू राम और फोजी ओम की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई शुरू की गई।


 कार्रवाई के दौरान राजनीतिक दबाव की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिशें भी की गईं, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई को जारी रखा।


 अवैध कटाई के खिलाफ अभियान जारी

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और लकड़ी के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 इलाके में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।



टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

श्रीविजयनगर में बड़ा फैसला: PoJK विस्थापित भूमि का विरासतन इंतकाल रद्द, पुराने नियमों पर उठे सवाल

रायसिंहनगर: खाटां गांव की नशा तस्करी केस में युवती को कोर्ट ने बीकानेर जेल भेजा

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर