🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

श्रीगंगानगर में फायरिंग के बाद एनकाउंटर, आरजू बिश्नोई गैंग का गुर्गा संजीव घायल

BREAKING श्रीगंगानगर में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर संजीव के पैर में गोली | जिले में हाई अलर्ट जारी
Sri Ganganagar police encounter gangster Sanjeev shot in leg Rajasthan crime news

श्रीगंगानगर में पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के गुर्गे संजीव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Trend2in News Desk | श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क पर चोट की है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर यादव के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के करीबी गुर्गे संजीव के साथ मुठभेड़ की। इस दौरान हुई फायरिंग में संजीव के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रिक्को पुल के पास हुई आमना-सामना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजीव बाइक पर सवार होकर रिक्को पुल के पास पहुंचा था। इसी दौरान सदर थाना पुलिस की टीम से उसका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने और फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में संजीव के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से काबू कर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी है।

पहले भी रंगदारी और फायरिंग के आरोप

बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी और फायरिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं। वह गैंगस्टर आरजू बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और इलाके में सक्रिय रहा है।

हिंदुमलकोट क्षेत्र का निवासी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संजीव हिंदुमलकोट क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

इलाके में अलर्ट, जांच जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना तो नहीं बना रहा था।

Trend2in Analysis: यह कार्रवाई दर्शाती है कि श्रीगंगानगर पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क पर सख्त नजर बनाए हुए है। हाल के समय में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बीच यह मुठभेड़ कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

✍️ राकेश खुडिया

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर