🔴 धमाका समाचार
Loading latest news...

रायसिंहनगर में 12वीं रिजल्ट पर जश्न: बेटियों ने मारी बाजी, दीक्षा बिश्नोई 94.60% के साथ टॉपर

 Trend2in News Desk | रायसिंहनगर, 31 मार्च (रमेश लोटिया) रायसिंहनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसी ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया है, तो कोई पुलिस अधिकारी, वकील या शिक्षक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। परिणाम घोषित होते ही गांव और शहर में जश्न का माहौल बन गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों को रंग-गुलाल लगाकर और ढोल बजाकर बधाइयां दीं, वहीं होनहार छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।



पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), रायसिंहनगर का इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य लखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026 में कुल 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 57 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस प्रकार विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है।

कला संकाय में साहिल ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिमरन कौर 91.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और रिया 91.00 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान संकाय में दीक्षा बिश्नोई ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं दीक्षा भाटी 93.40 प्रतिशत के साथ द्वितीय और वंशिका सेहरा 92 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। कृषि संकाय में स्नेहा ने 92.80 प्रतिशत के साथ प्रथम, योगिता बोहरा ने 90.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और पलक ने 84.80 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

(फोटो:दीक्षा बिश्नोई, दीक्षा भाटी)

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कंप्यूटर साइंस में 4 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, गणित में 3 विद्यार्थियों ने पूर्ण अंक हासिल किए, अंग्रेजी में 1 विद्यार्थी ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए, वहीं चित्रकला विषय में 2 विद्यार्थियों ने पूर्ण अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।



विद्यालय प्रशासन ने इस शानदार परिणाम का श्रेय शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अनुशासित अध्ययन को दिया। टॉपर विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता के पीछे अपने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य लखविंदर सिंह सहित समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों के घरों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि वे आगे चलकर देश सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

कुल मिलाकर रायसिंहनगर में इस बार का बोर्ड परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

टिप्पणियाँ

Trending खबरें

घड़साना शांति नर्सिंग होम मामले में 7 लोगों को लीगल नोटिस

82 RB रायसिंहनगर के आर्यन विश्नोई की पहली फिल्म “ऑफलाइन” रिलीज

रायसिंहनगर के दो युवक 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार जब्त की। फिरोजपुर से नशा लाकर सप्लाई की तैयारी थी, कार जब्त

रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मारपीट, फल विक्रेता और यात्री भिड़े, महिलाएं भी हुईं परेशान

ईरान–इजरायल युद्ध LIVE : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर